इंदौर: नगर निगम द्वारा आज जीवन रेखा सड़क मार्ग पर 18 जर्जर मकान हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान 18 खतरनाक मकान पर पोक लैंड से जर्जर निर्माण तोड़े गए. उक्त मकान जवाहर मार्ग से चंद्र भागा तक सड़क चौड़ी करने में बाधक भी थे.आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देश पर शहर में जर्जर व खतरनाक मकानों पर जनहित में रिमूवल की कारवाई लगातार जारी है.
इसी कड़ी में आज नगर निगम रिमूवल अमले ने साउथ तोड़ा जीवन रेखा सड़क पर 18 खतरनाक और जर्जर मकानों पर रिमूवल कारवाई की. निगम झोन 11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी एवं भवन निरीक्षक जीशान चिश्ती ने बताया कि जोन 11 अंतर्गत जीवन रेखा मार्ग साउथ तोड़ा पर 18 खतरनाक/ जर्जर भवन को हटाने की कार्रवाई के तहत मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद अख्तर , मोहम्मद रफीक , मोहम्मद शहीद , अब्दुल रहिम, मेंहदी हसन , शेख नजीर, मार्तण्ड राव काले, अशफाक हुसैन , गबरु बी पति मोहम्मद अंसारी , अब्दुल राजिक अंसारी , अब्दुल अजीम अंसारी, अब्दुल अजीज अंसारी, अख्तर बी अंसारी, अंजुमन कमेटी, डॉ. हन्नू अंसारी , मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद अकरम पिता अब्दुल हमीद एंव अन्य के जर्जर एवं खतरनाक मकान तोड़े गए है.
