
जबलपुर। विजयनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी में स्कूटी सवार लुटेरे ने 19 लाख रुपए लूट लिये। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है।
जानकारी के मुताबिक गल्ला व्यापारी मटोरी लाल गुप्ता ने कर्मचारी विकास साहू को 19 लाख रुपए का चेक दिया था। कर्मचारी चेक क्लियर करवाकर एचडीएफसी बैंक से रकम निकालकर वापस मंडी की ओर लौट रहा था। वह जैसे ही मंडी परिसर तक पहुंचा तभी स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने रोककर मारपीट कर 19 लाख रुपए से भरा लेकर भाग गए।
