एयर इंडिया, इंडिगो ने बुधवार के लिए पश्चिम एशिया की उड़ानों का विवरण जारी किया

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) एयर इंडिया समूह और इंडिगो मिलकर बुधवार को भारत और पश्चिम एशिया के बीच कुल 56 उड़ानों का परिचालन करेगी।

एयर इंडिया ने बताया कि वह अपनी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस के साथ 25 मार्च को भारत और पश्चिम एशिया के बीच कुल 26 नियमित और विशेष उड़ानों का परिचालन करेगी। इनमें 18 नियमित और आठ विशेष उड़ानें होंगी।

नियमित उड़ानों में ओमान की राजधानी मस्कट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान होगी। वह सऊदी अरब के जेद्दा से कोझिकोड़ और मेंगलुरु के लिए एक-एक उड़ान तथा राजधानी रियाद से बेंगलुरु और कोझिकोड़ के लिए एक-एक उड़ान का परिचालन करेगी।

एयर इंडिया ने भी रियाद से मुंबई और जेद्दा से दिल्ली तथा मुंबई के लिए नियमित उड़ानों की घोषणा की है।

विशेष उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबु धाबी से उपलब्ध होंगी। एयर इंडिया दुबई से दिल्ली के एक उड़ान का परिचालन करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई से दिल्ली के लिए और अबु धाबी से दिल्ली और मुंबई के लिए एक-एक उड़ान उपलब्ध होगी।

प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भारत और पश्चिम एशिया के बीच बुधवार के लिए 30 उड़ानों की घोषणा की है। वह मदीना, जेद्दा, अबु धाबी, मस्कट, शारजाह, दुबई, रस अल खैमा और इस्तांबुल से भारत के विभिन्न शहरों के लिए उड़ानों का परिचालन करेगी।

Next Post

असम के अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी ने 2.15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

Tue Mar 24 , 2026
नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नेअसम सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनींद्र भुइयां के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में 2.15 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की है। ईडी के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को […]

You May Like