अमेरिकी पोत को लेकर ईरान की चेतावन

तेहरान,24 जुलाई(वार्ता) ईरानी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में अपने जल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे एक अमेरिकी पोत को गुरुवार को चेतावनी देते हुए उसे वापस जाने पर विवश कर दिया।
‘तस्नीम’ न्यूज एजेंसी के अनुसार युद्ध पोत यूएसएस फिट्जगेराल्ड(डीडीजी-62) को ईरानी नवसैना के एक हेलीकॉप्टर ने तब चेतावनी दी जब वह ईरानी जल क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। ईरानी हेलीकॉप्टर ने अमेरिकी पोत को चेतावनी दी तो अमेरिकी पोत ने ईरानी हेलीकॉप्टर को क्षेत्र छोड़ कर चले जाने के लिए कहा। लेकिन ईरानी हेलीकॉप्टर ने दोबारा चेतावनी जारी की। इसके बाद अमेरिकी पोत ने अपनी दिशा बदल दी और क्षेत्र से दूर चला गया।
अमेरिका की तरफ से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के बीच तनाव पहले से ही अधिक है। ईरान और इजरायल के बीच चले 12 दिनाें के संघर्ष के बीच अमेरिका ने 22 जून को ईरान के कुछ परमाणु स्थलों पर हमला किया था।

Next Post

देशभर में भूजल में आर्सेनिक और फ्लोराइड की खतरनाक मौजूदगी: पर्यावरणविदों ने जताई गहरी चिंता, स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा

Thu Jul 24 , 2025
लाखों लोग पी रहे दूषित पानी, कैंसर और हड्डियों की बीमारियों का बढ़ रहा है जोखिम, सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील नई दिल्ली, 24 जुलाई 2025 भारत में भूजल की गुणवत्ता एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है, खासकर उसमें आर्सेनिक और फ्लोराइड जैसे जहरीले […]

You May Like