विभिन्न कार्रवाइयों को लेकर पुलिस पेंशनर्स संघ ने ज्ञापन सौंपा

नवभारत, न्यूज

दमोह.24 मार्च 25 को मध्यप्रदेश पुलिस पेंसनर्स संघ के तत्त्वधान में प्रांतीय आवाहंन पर प्रांताध्यक्ष व संस्थापक महेंद्र प्रताप सिंह परिहार के दिशा निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस पेंसनर्स संघ जिला इकाई दमोह के जिला अध्यक्ष धनसिंह राजपूत के नेत्रत्व में (25) पेंसनर्स द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में एकत्र हो कर पुलिस महानिदेशक भोपाल के नाम एक ज्ञापन पुलिस कर्मचारी/ अधिकारियों पर हो रही गंभीर घटनाओ पर कारवाही करने व आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी को दिया गया, तत्पश्चात कलेक्टर कार्यालय दमोह पंहुच कर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर को दिया गया. ज्ञापन में जिला मऊगंज में कर्तव्य का निर्वहंन करने गई टीम पर आदिवाशी समुदाय द्वारा हमला कर एएसआई राम चरण गौतम की हत्या कर एसडीओपी, टीआई, तहसीलदार व हमराही स्टाफ को मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं. इंदौर में न्यायालय परिसर में विवाद होने पर थाना तुको गंज टी.आई. जितेंद यादव द्वारा हस्तक्षेप करने पर उन्हे विधि व्यवसायियों द्वारा मारपीट करना दमोह जिले में होली ड्यूटी पर तैनात आर. राजेश ठाकुर पर त्रिशूल से हमला कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की गई व पुलिस की सुरक्षा हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की गई.

Next Post

1 अप्रैल से 8 घंटे के लिए बंद रहेगा इंदौर एयरपोर्ट, 14 उड़ानों पर असर

Mon Mar 24 , 2025
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल 1 अप्रैल से हर रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान रनवे क्लोजर के कारण उड़ानों का संचालन नहीं हो सकेगा, जिससे कुल 14 उड़ानें प्रभावित होंगी. इनमें से कुछ उड़ानें रद्द भी हो सकती हैं. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने […]

You May Like

मनोरंजन