रंजिश में युवक से मारपीट, बुलाकर किया हमला

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार दुर्गेश वर्मा का कुछ दिन पहले शुभम से विवाद हुआ था. इसी रंजिश के चलते आरोपी अरविंद ने दुर्गेश को फोन कर महक वाटिका के पास बुलाया. यहां पहले से मौजूद शुभम और अन्य साथियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर आरोपियों ने दुर्गेश के साथ मारपीट कर दी. घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Next Post

कार में एमडी ड्रग्स लेकर घूम रहा तस्कर गिरफ्तार

Sat Jun 13 , 2026
इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को कार सहित पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई है. पुलिस के अनुसार विजय नगर चौराहे के पास एक खाली मैदान में खड़ी संदिग्ध कार की जांच की गई. […]

You May Like