
इंदौर। विजय नगर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को कार सहित पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद की गई है.
पुलिस के अनुसार विजय नगर चौराहे के पास एक खाली मैदान में खड़ी संदिग्ध कार की जांच की गई. तलाशी लेने पर कार में रखी पॉलीथीन से 10.58 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली. मौके पर मौजूद अक्षय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन बड़े तस्करों से जुड़ा है और मादक पदार्थ कहां से लाता था. पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसमें शामिल आरोपियों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे.
