1 अप्रैल से 8 घंटे के लिए बंद रहेगा इंदौर एयरपोर्ट, 14 उड़ानों पर असर

इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल 1 अप्रैल से हर रात 10:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक बंद रहेगा. इस दौरान रनवे क्लोजर के कारण उड़ानों का संचालन नहीं हो सकेगा, जिससे कुल 14 उड़ानें प्रभावित होंगी. इनमें से कुछ उड़ानें रद्द भी हो सकती हैं.

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस निर्णय को लेकर नोटिस टू एयरमैन जारी कर सभी एयरलाइंस को सूचित कर दिया है. इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी एयरलाइंस के लिए यह चुनौतीपूर्ण स्थिति बन गई है, क्योंकि उनके लिए उड़ानों का समय बदलना आसान नहीं होगा. किसी एक उड़ान का समय बदलने पर पूरे दिनभर की उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ सकता है.

एयरलाइंस ने मांगी छूट

एयरलाइंस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी से रात 10:30 बजे के बजाय 12 बजे तक उड़ानों के संचालन की अनुमति देने का अनुरोध किया है. माना जा रहा है कि इस संबंध में दबाव बढ़ने पर अथॉरिटी अपने फैसले में कुछ बदलाव कर सकती है. फिलहाल, इस निर्णय से यात्रियों को असुविधा होने की संभावना है, खासकर उन लोगों को जिनकी उड़ानें रात के समय निर्धारित थीं.

Next Post

युवक का रक्त रंजित शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Mon Mar 24 , 2025
अनूपपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बरबसपुर से ग्राम भोलगढ़ पगडंडी मार्ग में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक का रक्त रंजित शव मिला है, प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रहीं है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, एसडीओपी सुमित केरकट्टा, थाना प्रभारी अरविंद जैन के साथ […]

You May Like