महादेवा रोड फायरिंग काण्ड में 2 आरोपी गिरफ्तार

सतना: महादेवा रोड धवारी क्षेत्र में फायरिंग और रॉड से हमला कर दहशत फैलाने की घटना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को दो और आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस द्वारा अब तक उक्त घटना में शामिल दो आरोपी और एक पनाह देने वाले को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

नगर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान से प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवा रोड धवारी क्षेत्र में 1 जुलाई की शाम आरोपियों द्वारा कैलाश पयासी की दुकान पर फायरिंग करने के साथ ही रॉड व लाठी-डंडे से हमला किया गया था. जिसमें विवेक प्रताप सिंह, प्रशांत चौधरी और नीरज तिवारी घायल हो गए थे. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरु कर दी गई.

जिसके चलते घटना के अगले दिन एक आरोपी जतिन तिवारी निवासी पटेहरा मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया. हलांकि पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद भी घटना में शामिल आरोपी फिलहाल बच निकल रहे हैं. मुखबिरों के साथ-साथ साइबर सेल द्वारा भी आरोपियों की लोकेशन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम को इस बात की जानकारी मिली कि फरार एक आरोपी अंशुमान सिंह उर्फ अंशू कछवाह 24 वर्ष निवासी बंजरहा तालाब उमरी दरअसल रीवा जिले के ग्राम कुम्हरा में छिपा हुआ है. जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी. दबिश के दौरान श्ह जानकारी सामने आई कि फरार आरोपी अुशंमान को कुम्हरा निवासी धीरु उर्फ धीरेंद्र सिंह चौहान उम्र 28 वर्ष ने अपने घर में पनाह दे रखी है. लिहाजा पुलिस टीम ने अंशुमान सहित उसे पनाह देने वाले आरोपी धीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

खेत तालाब ने मिटाया पानी का संकट

Tue Jul 8 , 2025
रीवा: मऊगंज जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वर्षा जल को संचित करने के लिए कई जल संरचनाओं का निर्माण किया गया. जनपद पंचायत मऊगंज की ग्राम पंचायत बेलहाई खुर्द में दो खेत तालाबों का निर्माण किया गया है. इनकी क्षमता एक-एक हजार घन मीटर है. जुलाई माह […]

You May Like