दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जानलेवा हमले से ग्वालियर भाजपा में आक्रोष

ग्वालियर: आज जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर एक शख्स द्वारा किए गए जानलेवा हमले की घटना की ग्वालियर भाजपा के जिला अध्यक्षों जेपी राजोरिया एवं प्रेमसिंह राजपूत ने तीखे शब्दों में भर्त्सना करते हुए इसे गहरी साजिश का हिस्सा बताया है। उन्होंने यह साजिश रचने वालों के पर्दाफाश की मांग करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर काला धब्बा बताया है।

गौरतलब है कि सीएम अपने आवास पर जनता की शिकायतें सुन रही थीं, तभी एक व्यक्ति ने अचानक थप्पड़ मार दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, वो व्यक्ति कुछ बोल रहा था और फिर सीएम को थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है, हमले में सीएम गुप्ता के सिर में चोट आई है, हालात अभी स्थिर हैं।ग्वालियर भाजपा ने इस घटना की निंदा की है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने कहा कि जनता की सुरक्षा और लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

Next Post

आठवां वेतन आयोग: क्या कम होगी पेंशन कम्युटेशन की अवधि? चर्चाएं तेज

Wed Aug 20 , 2025
केंद्रीय कर्मचारी संघों की लंबे समय से मांग है कि कम्यूटेशन अवधि को 15 साल से घटाकर 12 साल किया जाए। नई दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता): आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच पेंशन कम्यूटेशन की अवधि को लेकर चर्चाएं तेज हो गई […]

You May Like

मनोरंजन