इंदौर: शहर में गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटनाएं सामने आने लगी हैं. बीती रात मल्हारगंज थाना क्षेत्र के छीपा बाखल में खड़ी एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना आसपास खड़े अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे.यह कार सराफा बाजार के जेवरात व्यापारी अजय लाहोटी की ईको स्पोर्ट्स कार नम्बर एमपी 09 सीजेड 6660 थी.
जिसमें आचानक देर रात करीब 1 बजे आग लग गई. लाहोटी को इसकी जानकारी पड़ोसियों से मिली, जिन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. आग कैसे लगी, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है. फायर ब्रिग्रेड के चरण जित सिहं ने बताया कि कार के पास अन्य वाहन और बिजली की डीपी भी लगी थी, जिससे आग फैलने की आशंका बनी हुई थी. हालांकि, फायर ब्रिग्रेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है
