टीन शेड लगाते समय गिरने से युवक की मौत, ठेकेदार फरार

इंदौर: एमआर-10 कुमेड़ी इलाके में दो मंजिला इमारत पर टीन शेड लगाने के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस मामला दो थानों के बीच उलझाती रही.रोशन और साहिल नामक दो युवक जावरा से आए थे और एमआर-10 कुमेड़ी क्षेत्र में टीन शेड लगाने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान 20 वर्षीय साहिल का संतुलन बिगड़ा और वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया.

गंभीर रूप से घायल साहिल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद ठेकेदार लोकेंद्र वहां से फरार हो गया. साहिल के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों ने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की, लेकिन हीरानगर पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मामला उनके क्षेत्र का नहीं है. वहीं, बाणगंगा थाना प्रभारी और पुलिस से भी काफी देर तक संपर्क नहीं हो पाया. काफी मशक्कत के बाद मृतक के साथियों की शिकायत पर बाणगंगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस अब फरार ठेकेदार लोकेंद्र की तलाश कर रही है और जांच कर रही है कि क्या सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी

Next Post

अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान ब्लास्ट, दो युवक झुलसे

Tue Mar 25 , 2025
इंदौर:शहर में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुसाखेड़ी चौराहे पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ. घरेलू गैस सिलेंडर से कमर्शियल सिलेंडर में गैस ट्रांसफर करते समय ब्लास्ट हो गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने […]

You May Like