आठ लोगों को कुत्ते ने काटा, चार इंदौर भेजे गए

बड़वानी, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में आठ लोगों को पागल कुत्ते के काटे जाने के बाद हड़कंप मच गया है। इनमें से चार को इंदौर में भर्ती कराया गया है।
सेंधवा स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीन बच्चों और एक महिला को पागल कुत्ते द्वारा काटे जाने पर इंदौर के एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कल जिले के वरला तहसील क्षेत्र के किरमला में सात लोगों को पागल कुत्ते ने काट लिया था। इनमें 7 वर्षीय ऋषिका को सिर और बाई आंख के पास, 4 वर्षीय रितिका को सिर में और 4 वर्षीय काजल को बाएं कान और गर्दन पर बुरी तरह से काटा गया। उन्होंने बताया कि इन्हें पहले वरला और फिर सेंधवा के अस्पताल में भर्ती कराया किया, जहां से कल रात एमवाई अस्पताल इंदौर रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन और बड़वानी से इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन लाकर भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था, लेकिन बड़वानी की सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे स्वयं यह इंजेक्शन लेकर सेंधवा पहुंची और उन्हें लगाया गया।
उन्होंने कहा कि शेष तीन घायलों में से दो वरला में इलाज के बाद फिलहाल ठीक है। एक अन्य 18 वर्षीय साहिल भाइला को सेंधवा से इंदौर के लिए रेफर किया गया था, लेकिन वह नहीं गया। बड़वानी की सीएमएचओ डॉ सुरेखा जमरे ने बताया कि तलवाड़ा डेब निवासी 10 वर्षीय बच्चे को भी कुत्ते ने बुरी तरह काट लिया, जिसके चलते उसे कल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

जिला अस्पताल की बिल्डिंग से कूदा ट्रक चालक, मौत

Thu Jun 5 , 2025
दमोह, 05 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के दमोह जिला अस्पताल में पेट दर्द के कारण भर्ती एक युवक द्वारा पहले स्वयं को पेट में कैंची मारकर घायल कर लिया। फिर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में प्रवेश करने का प्रयास किया। तत्पश्चात अस्पताल की बिल्डिंग से कूद गया जिससे उसकी मृत्यु हो […]

You May Like