शहर में चोरों का आतंक: चार वारदातों में जेवर, नकदी व सामान किए पार

इंदौर: शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की चार वारदातें सामने आई हैं. अज्ञात बदमाशों ने पर्स, सूने मकान, गोदाम और खड़े ट्रक को निशाना बनाकर जेवर, नकदी और कीमती सामान पार कर दिया. पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. सदर बाजार थाना क्षेत्र के इमलीबाजार स्थित संस्था मेडिकल के सामने रहने वाली 40 वर्षीय जीनत अब्बासी के पर्स से अज्ञात बदमाश सोने की अंगूठी, चेन, कड़े, आधार कार्ड की कॉपी और 2750 रुपए नकद चोरी कर ले गए. वहीं लसूड़िया थाना क्षेत्र के वृंदावन पैलेस एक्सटेंशन में नीरज कुमावत के गोदाम का ताला तोड़कर बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

गोदाम से दो हैमर मशीन, दो कटर मशीन, लिफ्ट मोटर, लेजर उपकरण और नल फिटिंग का सामान चोरी हो गया. इसी थाना क्षेत्र के न्यू लोहा मंडी, देवास नाका में खड़े ट्रक को भी चोरों ने निशाना बनाया. ट्रक मालिक हरदीप दुहन ने पुलिस को बताया कि ट्रक के केबिन से दो बैटरियां चोरी कर ली गईं. मौके पर केबिन खुला मिला और सामान बिखरा हुआ था. उधर तिलक नगर थाना क्षेत्र के कृषि विहार कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने बड़ी चोरी की. चोर घर से सोने की रिंग, चेन, चांदी की भगवान की मूर्ति, तीन सिक्के, पीतल के बर्तन, वॉटर हीटर, पलंग, डाइनिंग टेबल, कूलर, गैस ग्रिल, एलपीजी सिलेंडर और लोहे का गेट तक ले गए. चारों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

Next Post

शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की बैठक में पांच विभागों के मामलों पर चर्चा

Wed Apr 15 , 2026
भोपाल: विधानसभा में आज शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की बैठक माननीय सभापति हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्य विष्णु खत्री, राम निवास शाह, राजन मंडलोई, गौरव सिंह सहित प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव […]

You May Like

मनोरंजन