ड्यूटी के दौरान गूंजी गोली: सिपाही ने खुद को मारी गोली, साथी के सामने ली जान

इंदौर: शुक्रवार, तड़के 5 बजे शहर की शांत सड़कों पर जब अधिकतर लोग नींद में डूबे थे, तब द्वारिकापुरी क्षेत्र की एक इमारत में मातम छा गया।द्वारिकापुरी स्थित दिग्विजय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में तैनात 28 वर्षीय पुलिसकर्मी अनुराग भागोर ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह अपने साथी सिपाही मोहित के साथ ड्यूटी पर था। सिपाही मोहित के अनुसार, अनुराग घटना से पहले लगातार किसी तनाव में दिख रहा था।

वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा था और चुपचाप बैठा था। इसी दौरान उसने अचानक अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही साथी पुलिसकर्मी सकते में आ गए। तत्काल आला अधिकारियों को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। अनुराग मूलतः अलीराजपुर जिले का निवासी था।

हाल ही में उसकी पोस्टिंग द्वारिकापुरी थाने में हुई थी, इससे पहले वह सर्राफा थाने में तैनात था। बताया गया है कि वह शादीशुदा था और परिवार में उसके पिता भी हैं। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस विभाग और अनुराग के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में निजी कारणों की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। विभागीय अधिकारी भी हैरान हैं कि अनुशासित और जिम्मेदार माने जाने वाले अनुराग ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

Next Post

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: हथियारों का जखीरा बरामद, 11 अत्याधुनिक राइफलें और भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त

Fri Jul 4 , 2025
सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में चलाए सघन तलाशी अभियान, एक देशी एके राइफल, एम-16 और कार्बाइन जैसे हथियार मिले; राज्य में शांति बहाल करने के प्रयास जारी। इंफाल, 4 जुलाई (नवभारत): मणिपुर में शांति और स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत, सुरक्षा बलों ने विभिन्न संवेदनशील इलाकों में […]

You May Like