रोड्रिग्स और अमनजोत के अर्धशतकों से भारतीय महिलाओं ने जीता दूसरा टी20

ब्रिस्टल, 02 जुलाई (वार्ता) जेमिमाह रोड्रिग्स और अमनजोत कौर के शानदार अर्धशतकों से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में मंगलवार को 24 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 181 रन बनाये। जवाब में इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी।
भारत की तरफ से जेमिमाह और अमनजोत ने 63-63 रन बनाये। जेमिमाह ने 41 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का लगाया जबकि अमनजोत ने 40 गेंदों की पारी में नौ चौके लगाए। ऋचा घोष ने 20 गेंदों पर छह चौकों के सहारे नाबाद 32 रन ठोके। पहले मैच में शतक बनाने वाली स्मृति मंधाना 13, शेफाली वर्मा तीन और कप्तान हरमनप्रीत कौर एक रन ही बना सकी।
इंग्लैंड की तरफ से टैमी बोमॉन्ट ने सर्वाधिक 52 और एमी जोन्स ने 32 रन बनाये। सोफी एक्लस्टोन ने 35 रनों का योगदान दिया लेकिन इंग्लिश टीम लक्ष्य से दूर रह गयी। भारत की तरफ से श्री चरणी ने 28 रन देकर दो विकेट झटके। इंग्लैंड की तीन खिलाड़ी रन आउट हुईं। इंग्लैंड की टीम 17 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद मुकाबले में नहीं लौट सकी।
अमनजोत को उनके अर्धशतक और एक विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Next Post

मैक्रों, पुतिन ने ईरान और यूक्रेन पर बातचीत की

Wed Jul 2 , 2025
पेरिस 02 जुलाई (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को 2022 के बाद फोन पर अपनी पहली बातचीत में ईरान के परमाणु कार्यक्रम और यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। एलिसी पैलेस के अनुसार श्री मैक्रों ने ईरान के बारे में इस […]

You May Like