खुरई को मिलेगी आधुनिक नगरपालिका भवन की सौगात

(मुकेश कौशिक) खुरई। नगर पालिका परिषद कार्यालय की एक नई चार मंजिला आधुनिक बिल्डिंग का निर्माण सागर मार्ग बस स्टैंड के पास 8.12 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा है। यह भवन लिफ्ट, टू और फोर-व्हीलर पार्किंग, और सभी विभागों के अधिकारियों के बैठने की सुविधा से सुसज्जित होगा। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का मानना है कि भविष्य में बढ़ती जनसंख्या के साथ वार्डों और पार्षदों की संख्या भी बढ़ेगी, ऐसे में यह बिल्डिंग भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। पूर्व नगरपालिका भवन पठार क्षेत्र में स्थित है, जहां 32 पार्षदों और 6 एल्डरमैन के लिए समुचित व्यवस्था नहीं है।

Next Post

सुब्रतपुरम में आदिकुमार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

Sun Jun 8 , 2025
भोपाल। गोंदरमऊ स्थित सुब्रतपुरम में आज प्रभु आदिकुमार के जन्मोत्सव पर भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सुबह 6:04 बजे जैसे ही जन्म की घोषणा हुई, लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने नृत्य किया, मिठाइयाँ बाँटी गईं और प्रभु के जन्म का उत्सव मनाया गया। पूज्य […]

You May Like