एग्रीमेंट के गायब हुए ब्लेंक चेक से 50 लाख की ठगी का प्रयास

जबलपुर:सिहोरा की वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ब्रांच से एक ब्लेंक चेक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जिसके जरिए 50 लाख रूपए निकालने की कोशिश की गई। मामले की शिकायत एक माह पूर्व हुई थी लेकिन मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।जानकारी के मुताबिक सिहोरा के गौरहा में विनायक वेयर हाउस के संचालक सुधा पटेल द्वारा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन से एग्रीमेट के साथ एक ब्लेंक साइन किया था।

चेक ब्रांच के ऑफिस से गायब हो गया। गायब हुए बैंक को अमित पवार ने 29 अप्रैल को बैंक में लगाकर 50 लाख रूपए की कोशिश की। खाते में इतनी राशि नहीं होने से चेक बाउंस हो गया। जब इसकी खबर संचालक सुधा पटेल को लगी तो उनके होश ही उड़ गए। मामले की शिकायत ब्रांच में की गई हैं। वहीं अमित का कहना है कि उसके द्वारा वेयरहाउस निर्माण किया गया था। जिसके चलते उन्हें चेक दिया गया था जिसे उसने बैंक में लगा दिया था जो बाउंस हो गया। चेक मामले की शिकायत हुए एक माह बीत चुके है परंतु शिकायत ठंडे बस्ते में डली हुई है।

Next Post

फिर आया कोरोना

Wed Jun 11 , 2025
जबलपुर: शहर में कोरोना वायरस ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार शहर में कोरोना का पहला मरीज सामने आया है। संक्रमित मरीज का नाम रामज़ान है, जिसकी उम्र 82 वर्ष बताई जा रही है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव […]

You May Like