
भोपाल। पिपलानी इलाके में एक युवती के हाथ से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों आईफोन छीनकर फरार हो गए. युवती के साथ वारदात तब हुई जब वह सड़क पर पैदल जा रही थी. युवती ने आईफोन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये पुलिस को बताया है. केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक फरियादी कृतिका वाणी (22) निवासी अयोध्या नगर ने शिकायत दर्ज कराई है. कृतिका ने पुलिस को बताया कि वह इंद्रपुरी इलाके में कोचिंग सेंटर चलाती हैं. बीते 3 जून की रात करीब पौने नौ बजे, जब वह कल्पना नगर पिपलानी के पास पैदल जा रही थी. इस दौरान उनके पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से आईफोन छीन कर भाग निकले. फरियादी ने लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब डेढ़े लाख रुपये बताया है. पिपलानी पुलिस ने मामला दर्ज कर, अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
