ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर के भिंड रोड में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर का संबंधित अधिकारियों के साथ जायज़ा लिया और तय समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एडिशनल कमिश्नर विजय राज, नोडल अधिकारी शालिनी सिंह, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, कांट्रेक्टर मैसर्स लक्ष्मीचंद एण्ड कंपनी, कंसल्टेंट स्पेस आर्किटेक्ट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष जबर सिंह गुर्जर, भाजपा कार्यकर्ता और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
