सिलवानी: सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सिलवानी पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी पूनम सविता ने बच्चों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की जिम्मेदारियों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को अनुशासन, सतर्कता और कानून का पालन करने का संदेश भी दिया।भ्रमण उपरांत थाना प्रभारी पूनम सविता द्वारा बच्चों को एक रेस्टोरेंट ले जाकर नाश्ता कराया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने इस अनुभव को रोचक और यादगार बताया।विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन के लिए थाना प्रभारी पूनम सविता एवं पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
