जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत दीनदयाल के पास बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर नेशनल प्लेयर से मोबाइल झपट लिया और भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम अनुज रत्न प्रभा 34 वर्ष निवासी ब्रम्हऋषि कालोनी ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शूटिग में नेशनल प्लेयर हैं।
दोपहर देहरादून से बस से दीनदयाल बस स्टेण्ड आया, बस से उतरकर पैदल दमोहनाका की तरफ अपने मोबाइल से बात करते हुये जा रहा था दीनदयाल के आगे पहुंचा तभी पीछे से काले रंग की मोटर सायकल में सवार तीन लडक़े आये बीच में बैठे लडक़े ने कैप पहनी हुयी थी जिसने उसका मोबाइल इपटा मारकर तीनों दमोहनाका तरफ तेजी से मोटर सायकल से भाग गये।
