चीन ने तूफानी बारिश के लिए ब्लू अलर्ट किया जारी

बीजिंग, 17 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने रविवार को तूफानी बारिश के लिए ब्लू अलर्ट जारी किया है तथा देश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक, आंतरिक मंगोलिया, शांक्सी, हेबेई, शेडोंग, किंगहाई, गुआंग्शी और गुआंग्डोंग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में संक्षिप्त लेकिन तीव्र बारिश हो सकती है जिसमें प्रति घंटे 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है साथ ही गरज के साथ तूफान और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

इसने सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं जिनमें स्थानीय अधिकारियों से तूफानी बारिश के लिए तैयार रहने, स्कूलों से विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वाहन चालकों से जलभराव वाली सड़कों और यातायात की भीड़ से सावधान रहने तथा संबंधित एजेंसियों से शहरों, कृषि भूमि और मछली तालाबों में जल निकासी प्रणालियों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है।

चीन में चार स्तरीय रंग-कोडित मौसम चेतावनी प्रणाली है जिसमें लाल रंग सबसे गंभीर मौसम को दर्शाता है, उसके बाद नारंगी, पीला और नीला रंग का स्थान आता है।

Next Post

चौकसे को शहर और वानखेड़े को जिले की कमान

Sun Aug 17 , 2025
इंदौर: मध्यप्रदेश कांग्रेस का लगभग दो माह से चल रहा संगठन सृजन अभियान अब पूरा हो चुका है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. इस पूरी प्रक्रिया को एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी और राहुल गांधी ने पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट को प्राथमिकता […]

You May Like