रांझी में व्यापार करना है तो हफ्ता देना पड़ेंगा

जबलपुर: रांझी में व्यापार करना है तो हफ्ता देना पड़ेगा। यह धमकी बदमाश ने ज्वेलर्स कारोबारी को दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विशाल सराफ 44 वर्ष निवासी भूमियाना मोहल्ला मस्ताना चौक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रांझी बाजार में उसकी ओम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

शनिवार को वह सराफा बाजार से रांझी जा रहा था रास्ते में सतपुला एवं पनहेरा पम्प के बीच उसे रामनगर निवासी आकाश चौधरी उर्फ बग्गा ने उसका रास्ता रोककर एक हजार रूपये गुण्डा टेक्स के रूप में मांगने लगा, रूपये देने से मना करने पर गाली गलोज करते हुये गाल में चांटा मार कर बोला कि रांझी में व्यापार करना है तो हर हफ्ते एक हजार रूपये देने पड़ेंगे तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।

Next Post

चोरी की घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित, एसपी कार्यालय घेरा

Sun Jan 25 , 2026
श्योपुर: श्योपुर के ग्राम जवासा, उतनवाड़ सहित आसपास के कई गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय श्योपुर पहुंचकर एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने […]

You May Like