भिंड में कांग्रेस की नई पारी की शुरुआत, 27 अगस्त को शक्ति-प्रदर्शन में आएंगे जीतू पटवारी

भिंड: कांग्रेस ने भिंड में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ संगठन को नए जोश और रणनीति के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में जिलास्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में 27 अगस्त को भिंड जिले में कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का भव्य स्वागत होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत ग्वालियर-चंबल के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
ग्वालियर से शुरू होगा जुलूस, भिंड में होगा समापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार भिंड सदर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र भदौरिया उर्फ पिंकी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल 27 अगस्त की सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से उनका स्वागत जुलूस शुरू होकर गोला के मंदिर, दीनदयाल नगर, महाराजपुरा, मालनपुर, गोहद और मेहगांव होते हुए भिंड पहुंचेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं मौजूद रहेंगे। काफिले में प्रदेशभर से आए जिलाध्यक्ष तथा निवर्तमान अध्यक्ष भी साथ रहेंगे।

Next Post

कालिंदी गोल्ड सिटी में चोरी, नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

Thu Aug 21 , 2025
इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड सिटी में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी जितेंद्र गुर्जर के घर बी-198 में 7 अगस्त को दिनभर के बीच किसी समय चोरी की वारदात हुई. चोर घर से करीब ढाई तोला सोने के […]

You May Like