करंट लगने से युवक की मौत पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

खंडवा: जिले के जावर विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में मीटर रीडर के रूप में कांट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत जितेंद्र सराठे की बिजली लाइन सुधारते समय करंट लगने से मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया और शव को सडक़ पर रखकर चक्का जाम कर दिया।ग्रामीणों का आक्रोश इस बात को लेकर था कि मृतक केवल मीटर रीडर था.

लेकिन कंपनी के जूनियर इंजिनियर एवं लाइन स्टाफ द्वारा उससे लाइनमैन का कार्य कराया जा रहा था,जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए और मृतक का शव लेकर खंडवा-मूंदी मार्ग पर प्रदर्शन कर दोषियों पर पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग एवं मुआवजा और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की शर्त जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित आश्वासन की मांग को लेकर बैठ गए।

Next Post

रतलाम रेल मंडल को मिला आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार

Fri Mar 21 , 2025
रतलाम: रेल भवन में 154 वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, […]

You May Like

मनोरंजन