रतलाम: रेल भवन में 154 वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड सतीश कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को प्रदान किया गया।
