लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे के साथ भाजपा की पदयात्रा, जेपी नड्डा और मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर न्यायपालिका और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस किस मुंह से लोकतंत्र की रक्षा की बात करती है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वह खुद इसके भुक्तभोगी रहे हैं। नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन देश को अस्थिर करना चाहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी राहुल गांधी पर चुनाव प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरोप लगाती है, लेकिन उनके समर्थन में सबूत नहीं दे पाती।

पदयात्रा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समाजों के लोग भी शामिल हुए। यात्रा अटल पथ से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। प्रदर्शन में राहुल गांधी को सांकेतिक रूप से रावण के रूप में भी दर्शाया गया। अटल पथ पर आयोजित सभा के बाद पदयात्रा का समापन हुआ।

Next Post

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटा युवक ट्रेन की चपेट में आया, दोनों हाथ कटे

Wed Nov 4 , 2026
सिंगरौली:नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पर लेटना एक 30 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। देर रात करीब 2 बजे चटक नाला झिंगुरदा के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों हाथ कट गए। हादसे के बाद वह रेलवे ट्रैक पर दर्द से तड़पता रहा। जानकारी […]

You May Like