इंजीनियर्स-डे पर कॉलेज के छात्रों ने तैयार किया मॉडल 

सिंगरौली। भारत रत्न श्री एम विश्वसरैया जी के जन्म जयंती को इंजीनियर्स-डे के रूप में शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बैढ़न प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने अपनी उपस्थिति देकर एम विश्वसरैया जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया और प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

एलुमनी एसोसिएशन द्वारा छात्रों के लिए छात्र संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने वर्तमान छात्रों को भविष्य की बेहतरी, कैरियर मार्गदर्शन के बारे में अपने अनुभव साझा किया। वहीं इंजीनियर्स-डे के अवसर पर कॉलेज के वर्तमान छात्रों द्वारा मॉडल तैयार किए गए थे, जिसका निरीक्षण किया जाकर विजेताओं को पूर्व छात्रों द्वारा सम्मानित किया गया और उनकी हौसला अफजाई भी की गई। इंजीनियर्स-डे के उपलक्ष्य में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया, तत्पश्चात पूर्व छात्रों ने कॉलेज प्रांगण का भ्रमण करते हुए एलुमनी एसोसिएशन के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति प्राचार्य कैलाश तंतुवाय, एलुमनी एसोसिएशन अध्यक्ष सजन अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम प्रबंधन आशीष शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहित पूर्व छात्रों में महेंद्र तिवारी, हिमांशु वर्मा, शेर सिंह, जितेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

तेंदुआ शिकार मामला: वाइल्डलाइफ एसओएस के मुख्य कार्यकारी को राहत के लिए उच्चतम न्यायालय में याचिका, गिरफ्तारी पर रोक की मांग

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को ‘वाइल्डलाइफ एसओएस’ के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्तिक सत्यनारायण की उस याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के तेंदुए के शिकार से जुड़े एक मामले में अपनी गिरफ्तारी से […]

You May Like