​लाखों खर्च फिर भी सड़कें बदहाल: गौरीहार की सीलप पंचायत के निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों का हल्ला बोल

चंदला। गौरीहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सीलप में वर्ष 2025 में स्वीकृत सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। पंचायत में बनाए गए लगभग छह सीसी रोड निर्माण कार्य अब जांच की मांग के दायरे में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पांचवें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत इन कार्यों पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं दिख रही है।

गोरेलाल शिवहरे के मकान से भैयाराम के मकान तक करीब 300 मीटर लंबी सीसी रोड, जिसकी लागत लगभग 5 लाख रुपए बताई गई है, वर्तमान में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है। इसी प्रकार कामता अनुरागी से प्रकाश अहिरवार तक 200 मीटर (लागत 4.5 लाख) और कामता अनुरागी से कुबेर अहिरवार तक (लागत 4.98 लाख) निर्मित सड़कों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल सामने आए हैं।

पीपल तारे तिराहा में लगभग 200 मीटर लंबी सीसी रोड (लागत 5 लाख) सहित शोभा सिंह से चुन्नू सिंह तक (लागत 6 लाख) और रामदास से राम सजीवन तक (लागत 6 लाख) बनाई गई सड़कों के संबंध में भी ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया जाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने की मांग की है।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके और सार्वजनिक धन का समुचित उपयोग हो।

ग्रामीणों की मांग:

सभी निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच हो

दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए

भविष्य में गुणवत्ता युक्त निर्माण सुनिश्चित किया जाए

इनका कहना है कि

आपके द्वारा जानकारी दी गई है उपयंत्री को भेजकर जांच करवाते है कार्यवाही की जाएगी।

गौरीहार जनपद पंचायत सीईओ दीपा कोटिस्ताने

Next Post

सामूहिक विवाह योजना: मुस्लिम समुदाय ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निकाह के लिए पंजीयन की मांग

Fri Apr 10 , 2026
बम्होरी। जिले में 19 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित मुख्यमंत्री कन्यादान/मुख्यमंत्री निकाह योजना के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर एक स्थिति सामने आई है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के पंजीयन नहीं होने की बात कही जा रही है। इस विषय पर समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। ऑल […]

You May Like