बिना शोधन नर्मदा में मिल रहे गंदे नाले, कलेक्टर के माध्यम से सरकार को चेताया

भोपाल। नर्मदा नदी में बिना शोधन के मिल रहे गंदे नालों के पानी को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन माँ नर्मदा प्रदूषण मुक्ति जनजागृति आंदोलन एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस धर्म एवं मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा ऋचा गोस्वामी द्वारा दिया गया।

ज्ञापन जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (आईएएस) के माध्यम से प्रेषित किया गया। ऋचा गोस्वामी ने पवित्र नर्मदा नदी को प्रदूषण से बचाने तथा उसके धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व की रक्षा के लिए त्वरित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना तथा कांग्रेस प्रवक्ता अपराजिता पांडे और अमिता पांडे उपस्थित रहीं।

Next Post

दिल्ली के कारीगरों को अब मिलेगा वैश्विक बाजार : रेखा गुप्ता

Thu Feb 12 , 2026
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ मंजूरी दी जो दिल्ली के हजारों कारीगरों की जिंदगी बदलने का माध्यम बनेगी। श्रीमती गुप्ता ने आज कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना’ को हरी […]

You May Like