सतना :गौरव दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रातः नगर निगम कार्यालय से पलॉग रन का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में युवा मित्रों ने अपनी सहभागिता की।
पलॉग रन का समापन स्थानीय दादा सुखेंद्र सिंह स्टेडियम में हुआ। महापौर योगेश ताम्रकार ने सभी युवा मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी,नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीणा उपस्थित रहे।
