शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज बघेल समाज के साथ एक पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पहुंचा। पीड़ित महिला का कहना है कि मेरे पति की गांव के ही रहने वाले एक युवक ने हत्या कर दी। जिसकी शिकायत हमने थाने पर की, लेकिन पुलिस ने एक महीने बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया।कोलारस थाना सीमा के ग्राम उकावल शिवपुरी की रहने वाली मृतक की पत्नी अंगूरी पाल ने बताया कि मेरे पति उमेश पाल की हत्या गांव के मुंशी रघुवंशी और जितेंद्र रघुवंशी ने शराब पिलाकर की है लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।
विधवा अंगूरी पाल ने बताया कि मेरे पति को ग्राम उकावल के मुंशी रघुवंशी और जितेंद्र रघुवंशी बुलाकर लेकर गए और पूरे 24 घंटे बाद मेरे पति की लाश शिवपुरी के पीएम हाउस में मिली हमें यह तक नहीं बताया कि शिवपुरी तक मेरे पति की लाश यहाँ तक कैसे पहुँची जबकि मेरे पति की मोटर साइकिल अगले मुंशी रघुवंशी के घर मिली तभी से मुंशी फरार है।
जितेन्द्र रघुवंशी ने मेरे भतीजे विनोद पाल को उमेश के फोन से ही गाली गलौज की जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है। मुंशी रघुवंशी घटना दिनांक से ही फरार है जबकि जितेन्द्र रघुवंशी गांव में ही मौजूद है। वहीं आज अंगूरी अपने पति के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर पाल बघेल समाज के सैकड़ों लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची है।
