दतिया: राजगढ़ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस विधायक बरैया के द्वारा महिलाओं के प्रति कथित गंदी सोच एवं अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर पुतला दहन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल सिंह बरैया मुर्दाबाद के नारे लगाए एवं पोस्टर पर चप्पलें मार कालिख पोती गई। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, महामंत्री एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
