भोपाल: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंत्रालय उद्यान में राज्य के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया। आज का दिन हमें उनके योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लेने का अवसर देता है।कार्यक्रम में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय एकता के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
