माही श्रीवास्तव और सुगम सिंह का भोजपुरी रोमांटिक गीत ‘करिया धागा’ रिलीज

मुंबई, 28 जून (वार्ता) भोजपुरी सिंगर सुगम सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी रोमांटिक गीत ‘करिया धागा’ रिलीज हो गया है। इस गीत को म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।गीत ‘करिया धागा’ में सुगम सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी अदाकारी और डांस से आकर्षित करती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुगम सिंह और माही श्रीवास्तव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके बोल धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं और संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है।

छायांकन राजन वर्मा, कोरियोग्राफी सनी सोनकर, संपादन आलोक गुप्ता तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक रत्नाकर कुमार ने कहा कि कंपनी हमेशा दर्शकों के लिए नए और अलग तरह के कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘करिया धागा’ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी खास पहचान बनाएगा। माही श्रीवास्तव ने कहा कि वह इस गीत को लेकर काफी उत्साहित हैं और उन्हें विश्वास है कि इसकी थीम और प्रस्तुति दर्शकों को पसंद आएगी। वहीं सुगम सिंह ने कहा कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है और प्रेम की भावना को पसंद करने वाले श्रोताओं को आकर्षित करेगा।

Next Post

'सत्यप्रेम की कथा' के तीन साल पूरे, कार्तिक आर्यन की फिल्मों ने सामाजिक मुद्दों को दी नई पहचान

Sun Jun 28 , 2026
मुंबई, 28 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने पिछले कुछ वर्षों में ऐसी फिल्मों का चयन किया है, जिन्होंने मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी मुख्यधारा के सिनेमा में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी फिल्में बदलते सामाजिक मूल्यों, रिश्तों, लैंगिक समानता, पहचान और मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों […]

You May Like