यादव ने टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का किया दौरा

भोपाल, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज टोक्यो में ब्रिजस्टोन मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के ग्लोबल सीईओ शुइची इशिबारी के साथ मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
डॉ यादव ने फरवरी में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आमंत्रण देते हुए कहा कि ब्रिजस्टोन समूह मध्यप्रदेश में पीथमपुर में संयंत्र स्थापित कर शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में यात्री वाहनों और ट्रकों के टायर उत्पादन के अलावा अन्य विविध क्षेत्रों में विस्तार की अपार संभावनाएं है। मध्यप्रदेश में स्मार्ट और उन्नत विर्निमाण प्रौद्योगिकियों पर आधारित अनुसंधान और विकास केन्द्र स्थापित किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ब्रिजस्टोन को राज्य में हर प्रकार का सहयोग देने के लिये प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में समूह को भागीदारी औद्योगिक विकास और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में संभावनाओं में वृद्धि करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ब्रिजस्टोन के साथ दीर्घकालिक और सशक्त सदृढ़ साझेदारी के लिये तत्पर है।

Next Post

सम्पत्तिकर बकाया होने पर दुकान और कोचिंग सेंटर में तालाबंदी

Wed Jan 29 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 29 जनवरी, मार्च का महीना नजदीक आते ही नगर निगम राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के लिये बकायादारो केक खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. बुधवार को एक कोचिंग सेंटर एवं दुकान में सम्पत्तिकर बकाया होने पर तालाबंदी की गई. जिनका सम्पत्तिकर बकाया है उनके खिलाफ तालाबंदी की […]

You May Like