प्रशिक्षण से गायब 76 कर्मचारियों को नोटिस

जबलपुर: 2027 जनगणना की तैयारियां तेज कर दी गई है । इसके साथ ही प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया । प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 76 कर्मचारियों को भी कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। दरअसल भारत की आगामी जनगणना 2027 को सुचारू और सटीक बनाने के लिए नगर निगम ने अपनी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के 16 संभागों के अंतर्गत आने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरूवार से आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मढ़ोताल में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 25 अप्रैल तक निरंतर चलेगा। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में आई.टी.आई. परिसर में प्रशिक्षण हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फील्ड स्टाफ को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराना है ताकि भविष्य में डेटा संकलन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
860 कर्मचारी आवंटित, 76 बिना बताये हुए गायब
प्रशिक्षण के पहले दिन कुल 860 आवंटित कर्मचारियों में से अधिकांश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 76 कर्मचारियों के प्रति प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज्कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Next Post

सागर में 25 को जुटेंगे छह जिलों के कलेक्टर, योजनाओं की प्रगति और राजस्व स्रोतों पर होगी चर्चा

Fri Apr 24 , 2026
सागर: मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया के नेतृत्व में टीम 25 अप्रैल को आयोग सागर के सांसद, विधायक, नगरीय निकायों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगा। बैठक में स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, अधोसंरचना विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी।इसी […]

You May Like

मनोरंजन