देवसर सीएचसी की व्यवस्थाओं पर फिर उठे सवाल: ट्रैक्टर हादसे में घायल युवक ने रेफर के दौरान तोड़ा दम

सिंगरौली/देवसर, 30 जून सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। मंगलवार को ट्रैक्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों में नाराजगी और चर्चा का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष गुर्जर पिता सुरेंद्र गुर्जर, निवासी ग्राम खधौली, मंगलवार दोपहर अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिजन घायल आशीष को करीब शाम 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए ट्रॉमा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, झुरही पहुंचते ही आशीष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर लाया गया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस घटना ने एक बार फिर देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की आवश्यकता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत केवल हादसे में आई गंभीर चोटों के कारण हुई या उपचार एवं रेफरल प्रक्रिया से जुड़ा कोई अन्य कारण भी जिम्मेदार रहा। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

.....

Next Post

सीएम डॉ यादव ने तलेन खाटू श्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को किया वर्चुअली संबोधित

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से बड़वानी जिले के तलेन स्थित खाटू श्याम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा एवं 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने धार्मिक आयोजन के लिए श्रद्धालुओं और आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री […]

You May Like