बुधनी। गांधी जयंती पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने तहसील कार्यालय परिसर में हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान में भाग लिया. लेकिन तहसील कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर स्थित सिविल अस्पताल में कई दिन से पड़े कचरे के ढेर ने स्वच्छता अभियान की हकीकत पर सवाल खड़े कर दिए.
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर कचरा पड़ा रहना मरीजों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर चिंता का विषय है. गांधी जयंती पर एसडीएम, तहसीलदार स्वच्छता का संदेश दे रहे थे, तब अस्पताल परिसर में गंदगी का ढेर नजर आना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. सवाल यह है कि जब अधिकारी अस्पताल से कुछ कदम की दूरी पर स्वच्छता अभियान चला रहे थे, तो अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था पर जिम्मेदारों का ध्यान क्यों नहीं गया.
