जबलपुर:घमापुर थाना अंतर्गत शीतलामाई में एक पालतू श्वान ने मासूम पर अटैक कर दिया। हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं पुलिस ने श्वान मालकिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक श्रीमति रुचि प्रजापति निवासी शीतलामाई मंदिर के पीछे अल्कानेटिक का बाड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके दो बच्चे हैं, बड़ा शिव प्रजापति व छोटा आनंद प्रजापति है।
उसका बड़ा बेटा शिव प्रजापति मोहल्ले में दुकान से बिल्किट लेने जा रहा था तो घर के सामने आवारा कुत्ते भौंक रहे थे, उसी समय आरती श्रीवास अपना कुत्ता लेकर टहलाने के लिये बाहर निकली हुई थी, कुत्तों के भौंकने के कारण बच्चा डरकर भागने लगा तभी आरती श्रीवास का कुत्ता भागते हुये बच्चे को पकड़ लिया और उसके सिर पर, बायें तरफ कंधे में काट लिया उसके बाद भी बच्चा घर के अंदर भागते हुये आया।उसके बाद वह अपने पति के साथ अपने बच्चे का इलाज कराने अस्पताल ले गई। आरती श्रीवास का श्वान कई लोगों को काट चुका है।
