सडक़ो पर दम तोड़ रहे गौवंश, प्रतिबंधात्मक आदेश केवल कागजो तक

रीवा:सडक़ो में गौवंश दम तोड़ रहे है राष्ट्रीय राजमार्ग हो चाहे प्रदेश के मार्ग हो सभी जगह सडक़ दुर्घटना का शिकार गौवंश हो रहे है. शासन और प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेश का कड़ाई से पालन नही हुआ और आदेश केवल कागजो तक ही सीमित रह गया. लगातार गौवंश दुर्घटना का शिकार हो रहे है और शहर एवं नगर की सडक़ो में विचरण कर रहे है. न तो नगर निगम द्वारा कोई कार्यवाही की जा रही है और न ही नगर परिषद द्वारा,गौरतलब है कि गौवंश को सुरक्षित स्थान में पहुंचाने के साथ आसपास के गौशाला में रखने का आदेश सरकार द्वारा जारी किया गया.

कलेक्टर ने आदेश जारी कर गौवंश को खुला छोडऩे वालो के खिलाफ जुर्माना लगाने को कहा. लेकिन किसी भी आदेश का कड़ाई से पालन नही हो रहा है, केवल कागज तक आदेश सीमित रह गये. पशु पालक गौवंशो को खुले में छोड़ रहे है. बारिश के दौरान पानी से बचने के लिये गौवंश सडक़ो में बैठ जाते है और दुर्घटना का शिकार हाते है. सभी राष्ट्रीय राजमार्ग एवं प्रदेश के मार्गो में गौवंश समूह में दिखाई देते है.

मार्ग से निकलने वाले वाहन चालको को भी परेशानी होती है. रात के अंधेरे में गौवंश दिखाई नही देते और सडक़ दुर्घटना का शिकार हो जाते है, इससे दोनो का नुकसान होता है. कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग में जो गौवंश विचरण करते है उन्हे पास के गौशालाओ में रखने की व्यवस्था की जाय. लेकिन आदेश का पालन नही हो रहा है. शहर के अंदर गौवंश धमाचौकड़ी मचा रहे है फिर भी अधिकारियों को दिखाई नही देता. जिन विभागो को जिम्मेदारी सौपी गई थी वह विभाग हाथो में आदेश तो ले लिये, लेकिन गौवंशो को गौशाला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नही निभाई. विपक्ष ने भी मुद्दो उठाया और केवल ज्ञापन सौपने तक सीमित रह गया.
मनगवां विधायक ने बैठक में उठाया था मुद्दा
शुक्रवार को विधानसभा कृषि विकास समिति द्वारा जिले में कृषि विकास की समीक्षा कलेक्ट्रेट में की गई. जहा किसानो की समस्याओ के साथ पशु पालन को बढ़ावा देने की बात कही गई. वही समिति के सदस्य मनगवां विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने गौवंश का मुद्दा उठाया और बताया कि सडक़ो पर गौवंश विचरण कर रहे है. एक ओर जहा सडक़ हादसे का शिकार हो रहे है वही दूसरी तरफ किसानो की फसल को नष्ट कर रहे है. इस पर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है. विधायक के उठाए गए मुद्दे पर संयुक्त संचालक पशु पालन डा0 राजेश मिश्रा ने जवाब दिया कि गौवंश को सडक़ो से हटाकर गौशालाओ में व्यवस्थित करने के प्रयास किये जा रहे है

Next Post

मुरैना में चंबल खतरे के निशान से काफी ऊपर 139.2 मीटर पहुंचा, कई गांव का संपर्क मुख्यमार्ग से टूटा

Sun Aug 24 , 2025
मुरैना: लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर बीती रात 137.20 मीटर था, लेकिन आज रविवार 24 अगस्त को दोपहर में यह बढ़कर 139.2 मीटर तक पहुंच गया है। खतरे का निशान 138 मीटर पर है, अर्थात नदी इस समय खतरे के निशान से बहुत ज्यादा ऊपर बह रही […]

You May Like