इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के कालिंदी गोल्ड सिटी में अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फरियादी जितेंद्र गुर्जर के घर बी-198 में 7 अगस्त को दिनभर के बीच किसी समय चोरी की वारदात हुई.
चोर घर से करीब ढाई तोला सोने के गहने, 150 ग्राम चांदी और 25 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए. घटना की रिपोर्ट पर बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.
