फूलबाग गुरुद्वारे में गुरशरण सिंह के कीर्तन हुए

ग्वालियर: वीर बाल दिवस सप्ताह के समापन की पूर्व संध्या पर फूलबाग गुरुद्वारे में आगरा से आए गुरशरण सिंह के कीर्तन हुए। कीर्तनकार ने चारों साहिबजादों की शौर्यगाथा पर कीर्तन के माध्यम से प्रकाश डाला। परंपरागत रूप से रागी जत्थे का अभिवादन किया गया।

फूलबाग गुरुद्वारा प्रमुख एचएस कोचर ने बताया कि वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारे में 25 दिसंबर से सिख पंथ के 10वें गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों के बलिदान को स्मरण करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। बीते रोज गुरुद्वारे में ओपन कीर्तन हुआ था और शुक्रवार को बाल रैली के रूप में जागृति मार्च निकाला गया था

Next Post

वेबस्टर, इंगलिस बीबीएल खेलने के लिए टेस्ट टीम से रिलीज

Mon Dec 29 , 2025
सिडनी, (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को होबार्ट के लिए बिग बैश लीग में खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिया गया है। जोश इंगलिस, जिन्हें रैपिड-फ़ायर बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए बाहर कर दिया गया था, वे भी बीबीएल में वापसी करेंगे और पांचवें और आखिरी […]

You May Like