चोरी की घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित, एसपी कार्यालय घेरा

श्योपुर: श्योपुर के ग्राम जवासा, उतनवाड़ सहित आसपास के कई गांवों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय श्योपुर पहुंचकर एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिनों से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदातें हो रही हैं। इन घटनाओं के कारण आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

लगातार चोरियों के बावजूद अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष और गंभीर जांच कर जल्द खुलासा किया जाए। साथ ही, चोरी में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया जाए। इस दौरान युवा माली समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन मालीपुरा, किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला, सोनू जाट, हरि सिंह जारैला, मनोज प्रजापति, इंद्रजीत गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

मुरैना में 27 को होगा ‘युवा संगम’ जॉब फेयर: एक ही मंच पर मिलेंगे रोजगार के विविध अवसर

Sun Jan 25 , 2026
मुरैना: मुरैना जिले में ‘युवा संगम’ के रूप में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 27 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय परिसर, चम्बल कॉलोनी के पीछे, जिला मुरैना में प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। मेले की खास बात […]

You May Like