घायल कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने प्रभारी मंत्री सिलावट अस्पताल पहुंचे

ग्वालियर। सड़क दुर्घटना में घायल दो कांवड़ियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने ग्वालियर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों को इनका बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री सिलावट ने घाटीगाँव के सिमिरिया टांकर के समीप स्थित बंजारों का पुरा पहुंच कर मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Next Post

वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

Thu Jul 24 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण वेस्टर्न बायपास के निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारी समन्वय के साथ जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे की राशि वितरण का […]

You May Like