वेस्टर्न बायपास का निर्माण 15 अक्टूबर से होगा प्रारंभ

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में यातायात की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण वेस्टर्न बायपास के निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। कार्य प्रारंभ होने से पूर्व राजस्व विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारी समन्वय के साथ जमीन के अधिग्रहण और मुआवजे की राशि वितरण का कार्य समय रहते पूर्ण होगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए।

वेस्टर्न बायपास के निर्माण को लेकर आयोजित बैठक में डीएफओ अंकित पाण्डेय, अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अशोक चौहान, वेस्टर्न बायपास के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मीणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने वेस्टर्न बायवास निर्माण के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागीय अधिकारी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य के लिये जो भी आवश्यक कार्रवाई है वह समय रहते पूर्ण करें। वेस्टर्न बायपास निर्माण का कार्य 15 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाना है। यातायात की दृष्टि से यह प्रोजेक्ट बहुत की महत्वपूर्ण है। इसके निर्माण के संबंध में जो भी कार्रवाई है उसमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वन विभाग के माध्यम से भी जो एनओसी या अन्य दस्तावेज जारी किए जाना हैं उनमें भी समय का ध्यान रखकर कार्रवाई की जाए।

Next Post

वर्दी की मर्यादा लांघी, वायरल वीडियो के बाद उपनिरीक्षक निलंबित

Thu Jul 24 , 2025
इंदौर. खजराना थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक सुरेश बुनकर का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो आखिरकार उनके निलंबन की वजह बन गया. वीडियो में पुलिस वर्दीधारी एसआई का आचरण न सिर्फ विभागीय अनुशासन के खिलाफ था, बल्कि उसने कानून व्यवस्था को भी कठघरे में खड़ा कर दिया. मामले की […]

You May Like