
श्योपुर। जिला अस्पताल में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। वीरपुर तहसील के भैरूपुरा निवासी पूजा सुमन ने इन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद सभी नवजातों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई में अभर्ती कराया गया है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने लगभग एक घंटे के भीतर चारों बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया। चारों नवजातों का वजन सामान्य से कम है। शिशु रोग विशेषज्ञों के अनुसार, प्रत्येक बच्चे का वजन लगभग एक किलोग्राम है। कम वजन और समय से पहले जन्म के कारण बच्चों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। उन्हें लगातार डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रखा गया है।
