गोवा नाइटक्लब आग : दो आरोपी थाईलैंड भागे, एक और गिरफ्तार

पणजी/नयी दिल्ली, (वार्ता) गोवा में अरपोरा के नाइटक्लब में लगी भीषण आग के दो आरोपी थाईलैंड भाग गए हैं, जबकि इस घटना के सिलसिले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जांचकर्ताओं ने दावा किया कि दोनों आरोपी – सौरभ और गौरव लूथरा – घटना के तुरंत बाद देश छोड़कर भाग गए।पुलिस को पता चला कि दोनों रविवार तड़के आसपास आग लगने के तुरंत बाद थाईलैंड के फुकेट के लिए फ्लाइट में सवार हो गए थे। उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया है। सुरक्षा बल भागे हुए आरोपियों का पता लगाने और उन्हें देश वापस लाने के लिए सीबीआई के इंटरपोल डिवीजन के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।

इस बीच नाइटक्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में हुई इस भयानक घटना के सिलसिले में दिल्ली से पांचवें व्यक्ति भरत कोहली को गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है तथा उसे पूछताछ के लिए गोवा लाया जा रहा है।

गौरतलब है कि 6-7 दिसंबर की आधी रात को लगी आग की घटना में 25 लोगों की मौत हो गयी और जान चली गई और और 50 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में ज्यादातर होटल के कर्मचारी थे। शुरुआती जांच के नतीजों से पता चलता है कि आग सिलेंडर फटने से लगी थी, और ज्यादातर पीड़ितों की मौत घने धुएं से दम घुटने से हुई।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है और शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।

 

Next Post

तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 टूव्हीलर जब्त

Tue Dec 9 , 2025
जबलपुर:गोहलपुर पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चुराये हुये 9 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 8 लाख रूपये के जप्त किए गए। टीआई रितेश पाण्डेय ने बताया कि आनंद नगर कॉलोनी क्षेत्र में वारदात करने के इरादे से घूम रहे सम्मान रैकवार पिता अनिल रैकवार […]

You May Like