जबलपुर: गोसलपुर थाना अंतर्गत झांसी में जमीन विवाद पर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक कमलेश कुमार साहू 55 वर्ष निवासी ग्राम झंासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बाला प्रसाद श्रीवास से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है.
इसी बात को लेकर सोमवार सुबह लगभग 8 बजे बालाप्रसाद एवं बालाप्रसाद का लडक़ा संजू श्रीवास, नाती सिद्धू श्रीवास आकर उसे पकडक़र हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे संजू श्रीवास ने डंडा से हमलाकर सिर माथे में चोट पहॅुचा दी उसका भाई मुकेश साहू, भतीजा मनोज साहू बहू रूचिता साहू बीच बचाव किये तो उनके साथ भी बालाप्रसाद एवं बालाप्रसाद के परिवार वाले धक्का मुक्की किये व जान से मारने की धमकी दिये।
वहीं बालाप्रसाद श्रीवास 65 वर्ष निवासी ग्राम झांसी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि खेती किसानी का काम करता है उसका कमलेश साहू से पुराना जमीनी विवाद बाड़ी को लेकर चल रहा है इसी बात पर सुबह लगभग 8 बजे कमलेश साहू उसकी बाड़ी से अपना टे्क्टर निकाला तो उसने टे्रक्टर निकालने से मना किया इसी बात पर कमलेश साहू लाठी से हमलाकर पसली में चोट पहॅुचा दी, उसका बेटा संजीव कुमार श्रीवास बीच बचाव करने आया तो कमलेश साहू ने संजीव के साथ मारपीट कर सिर में चोट पहॅुचा दी जान से मारने की धमकी देते भाग गया।
